अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वर्द्धमान इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग एवं मेकअप आर्टिस्ट
दिनांक 17/09/2024
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग एवं मेकअप आर्टिस्ट विभाग में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कपड़ो पर भगवान गणेश बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लेकर अपनी कला व रचनात्मकता का परिचय देते हुए टी-शर्ट, शर्ट एवं कुर्ताे आदि पर भगवान गणेश की विभिन्न प्रतिमाओं को उकेरा ।

महाविद्यालय प्राचार्य डा. आर.सी. लोढा ने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।

अकादमिक प्रभारी डा. नीलम लोढ़ा ने छात्राओं को भगवान गणेश के जीवन चरित्र से सीख लेने की प्रेरणा दी ।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी छवि गरवाल, फैशन डिजाइन व्याख्याता ऋतु प्रजापति, शबाना शेख, अंजली जांगिड़ मेकअप व्याख्यता प्रियंका मंगरोला, नीलम खत्री एवं छात्राऐं उपस्थित रही।

प्राचार्य
श्री वर्द्धमान पी. जी. कन्या महाविद्यालय,
ब्यावर

error: Content is protected !!