प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की कामना की
अजमेर, 11 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शारदीय नवरात्रा की नवमी को अजमेर के माता मन्दिरों में माथा टेका। उन्होंने देश व प्रदेश में तरक्की व खुशहाली की कामना की। उन्होंने देश के विश्व गुरू के रूप मेें और आगे बढ़ने की भी प्रार्थना की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को नवमी के दिन चामुण्डा माता मन्दिर, नौसर माता मन्दिर, भक्ति धाम माता मन्दिर, जतोई दरबार, अम्बे माता मन्दिर बजरंग गढ़, चांद बावड़ी माता जी का मन्दिर, काली माता मन्दिर रामगंज, चामुण्डा माता मन्दिर, फॉयसागर रोड़ स्थित काली माता मन्दिर आदि मन्दिरों के दर्शन किए। उन्होंने देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना कि कि विश्व गुरू के रूप मेें देश का वर्चस्व पूरे विश्व में और बढे़।
इस अवसर पर श्री तारा रावत, श्री महेन्द्र रावत, श्री विवेक रावत, श्री राजेश शर्मा, श्री राजकुमार लालवानी, श्री दीपेन्द्र लालवानी, श्री विक्रम सिंह, श्री सीताराम शर्मा, श्री सुरेश चारभुजा, श्री सुशील सिंह आदि साथ रहे।
