पंचायती राज स्थापना दिवस पर *स्वराज संवाद* कार्यक्रम आयोजित किया गया

आज अजमेर जिले के पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में पंचायती राज स्थापना दिवस पर *स्वराज संवाद* कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर पंचायती राज से जुड़े हुए पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और इस अवसर *पहलगाम* में हुए आतकीं हमले की कड़ी भर्त्सना करके दो मिनट का मौन कार्यक्रम रखा गया ।
पंचायती राज संगठन के समस्त कार्यकर्ताओ ने विभिन्न पहलुऔ पर प्रकाश डालते हुवे बताया की
पंचायती राज संस्थाएं भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार स्तंभ हैं। भारत की आत्मा गाँवों मे बसती है, इसलिए गाँवों के विकास से ही देश का विकास संभव है।
महात्मा गाँधी जी व विनोबा भावे जी के “ग्राम स्वराज” से प्रेरणा लेकर राजीव गाँधी जी के प्रयासों से कांग्रेस ने देश में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू किया, जिसके तहत पंचायती राज को संस्थागत स्वरूप मिला और ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र मज़बूत हुआ।
डॉ मनमोहन सिंह जी ने आज के दिन को 2010 में ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ घोषित किया।
कांग्रेस पार्टी, ग्राम स्वराज को सुदृढ़ करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अन्तं मे सभी को पंचायती राज दिवस की बधाई एंवम हार्दिक शुभकामनाऐ देते हुवे इस कार्यक्रम का सम्मापन किया।
इस अवसर पर:-अजमेर उत्तर के समन्वयक अशोक सुकरिया,शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,अजमेर उत्तर ब्लाक अध्यक्ष(अ) समीर भटनागर,ब्लाक अध्यक्ष(ब) हनीफ अंसारी, मीनाक्षी यादव विजयलक्ष्मी बिश्नोई भंवर कंवर
उपस्थित रहे।
राजकुमार गर्ग
error: Content is protected !!