राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

उत्तर पश्चिम रेलवे राज्य भारत स्काउटस् एण्ड गाईडस् राज्य मुख्यालय, जयपुर द्वारा दिनांक 19.05.2025 से 23.05.2025 तक पुष्कर घाटी स्थित  भारत स्काउटस् एण्ड गाईडस प्रशिक्षण केंद्र पर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मण्डलों से लगभग 70 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उक्त शिवर का संचालन श्री दिनेश पाण्डे, एस.ओ.सी (स्काउट) एवं श्रीमति जोली शुक्ला, एस.ओ.सी (गाईड) की देख-रेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षक मण्डल धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), विभि शर्मा, ए.एस.टी.सी (गाईड), प्रधान कार्यालय, जयपुर, सुभाष दुगप्पा, सेल ऑगनाईजर, प्रधान कार्यालय, जयपुर, आलोक शर्मा, डिस्ट्रीक सेक्ट्ररी, अजमेर, घनश्याम देव व्यास जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), मनोज सोनी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), जयपुर, प्रियांशु एवं मोहित सिंगला, क्वाटर मास्टर, प्रवीण शर्मा, रिंकी सनहोत्रा, प्रमिला सेन, अल्का खरे एवं तनुजा वर्मा द्वारा संचालित किया जा रहा है।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर
error: Content is protected !!