श्रीराम फार्म सोल्युशन्स ने लॉन्च किया नया क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट; 2024 में लॉन्च किए गए स्पेशलटी प्लांट न्युट्रिशन प्रोडक्ट्स एवं सीड प्रोडक्ट्स कीसफलता पर डाली रोशनी

सवाई माधोपुर, मई, 2025: डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के एक प्रभाग श्रीराम फार्म सोल्युशन्स ने अपने नए क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट का लॉन्च किया, साथ ही हाल हीमें पेश किए स्पेशलटी प्लांट न्युट्रिशन एवं सीड प्रोडक्ट्स के साथ किसानों को मिली सफलता पर भी रोशनी डाली। कार्यक्रम का आयोजन हरियाली रिज़ॉर्ट मेंकिया गया था, जहां क्षेत्र के चैनल पार्टनर्स इन आधुनिक समाधानों के उद्घाटन के अवसर पर इकट्ठा हुए। इतना ही नहीं, 50 से अधिक डिस्ट्रब्यूटर्स ने भव्य पुरस्कारसमारोह में हिस्सा लिया, जहां विभिन्न बिज़नेस वर्टिकल्स से बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को सम्मानित किया गया।

स्पेशलटी प्लांट न्युट्रिशन (एसपीएन) सेगमेन्ट की बात करें तो श्रीराम फार्म सोल्युशन्स ने हाल ही में ‘श्रीराम प्रोटोबज़ प्लस’ का लॉन्च किया था, इस रेवोल्युशनरीप्रोडक्ट को यूएस की पेटेंटेड डिलीवरी टेक्नोलॉजी ‘नैनो लिक्विड टेक्नोलॉजी’ से बनाया गया है। अपने शानदार परफोर्मेन्स के चलते ‘श्रीराम प्रोटोबज़ प्लस’ तथा‘श्रीराम ज़ीवा नेक्स्ट एवं ‘श्रीराम रेप्रोज़िन को हज़ारों किसानों एवं चैनल पार्टनर्स ने खूब पसंद किया है।

पिछले साल बाज़ार में उतारे गए आधुनिक कीटनाशक जैसे ‘श्रीराम ट्रेक्स्टर की सफलता की कहानियां बताते हुए चैनल पार्टनर्स बेहद उत्सुक दिखाई दिखाई दिए।साथ ही श्रीराम सायशो के प्री-कमर्शियलाइज़ेशन ट्रायल्स को लेकर भी उनमें काफी उत्साह दिखाई दिया, जो जापान में विकसित एक पेटेंटेड कीटनाशक है।

अपने वीड मैनेजमेन्ट एवं इन्सेक्टिसाईड (खर पतवार प्रबन्धन एवं कीटनाशक) पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के प्रयास में कंपनी ने ‘श्रीराम एकराईटर के लॉन्च कीघोषणा की है, यह चुनिदां शाकनाशी मक्के एवं गन्ने की फसल में खरपतवार को नियन्त्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा ‘श्रीराम टोग्यो’ मोथा (सायप्रस रोटंडस) के प्रभावी प्रबन्धन के लिए विकसित किया गया विशेष समाधान है, गौरतलब है कि मोथा ऐसा खरपतवार है जिसे नियंत्रित करना बेहदमुश्किल होता है। साथ ही अपने पोर्टफोलियो को विस्तारित करते हुए कंपनी प्री-मिक्स इन्सेक्टिसाईड ‘श्रीराम कीबुश’भी लेकर आई है।

यह नया प्रोडक्ट सस्टेनेबिलिटी (स्थायित्व) को बनाए रखते हुए भारतीय किसानों की उत्पादकता एवं मुनाफ़ा बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदमहै।

कंपनी ने हाल ही में मक्का की फसल के लिए लॉन्च किए गए हाइब्रिड सीड्स- श्रीराम 9701 एवं श्रीराम 9698 के साथ किसानों की सफलता को भी साझाकिया।  इसी तरह सब्ज़ियों की बात करें तो कंपनी ने किसानों को लाभान्वित करने के लिए हाई वायरस टॉलरेन्ट वैरायटी श्रीराम 2112 भिंडी का लॉन्च भी कियाथा।

 इस अवसर पर श्री संजय छाबड़ा, एक्ज़िक्युटिव डायरेक्टर एवं बिज़नेस हैड ने कहा, ‘‘श्रीराम फार्म सोल्युशन्स नए दौर के इन प्रोडक्ट्स के साथ कृषि इनोवेशन्स कीसभी सीमाओं को पार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कंपनी ऐसे वैज्ञानिक समाधानों के ज़रिए किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो स्थायी कृषिप्रथाओं के साथ उनकी बदलती ज़रूरतों को पूरा कर सकें।’

error: Content is protected !!