*संगठन में वार्ड व बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर गतिशील बनाने का किया आव्हान*
अजमेर 4 जून ( ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत 3 जून मंगलवार को अजमेर उत्तर ब्लॉक ए क्षेत्र के 5 मंडल कार्यकारिणी व 4 जून बुधवार को अजमेर उत्तर ब्लॉक बी क्षेत्र के 4 मंडल कार्यकारिणी की मीटिंग राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामन्त्री व अजमेर उत्तर क्षेत्र के प्रभारी श्री सुनील पारवानी व आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ के आतिथ्य व मंडल कांग्रेस अध्यक्षों की अध्यक्षता में मंडल कांग्रेस अध्यक्षों के यहाँ आयोजित की गयी
अजमेर उत्तर के सभी मंडल कार्यकारिणी की मीटिंगों को संबोधित
करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव व अजमेर उत्तर के प्रभारी श्री सुनील पारवानी व आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन की ब्लॉक व मंडल इकाइयों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर सक्रिय व पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओ को अवसर प्रदान करने का आव्हान किया, उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा नेता जगह जगह भाषण दे रहे थे कि डबल इंजन की सरकार बनेगी तो अजमेर में विकास की गंगा बहेगी आज तो अजमेर में ट्रिबल इंजन की सरकार है, नगर निगम में बोर्ड भाजपा का है, यहाँ से विधायक लगातार पांचवी बार भाजपा से है जो वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष भी है, अजमेर से सांसद भाजपा से है जो केंद्र सरकार में मंत्री भी है उसके बावजूद अजमेर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, पेयजल समस्या विकराल रूप धारण किये हुए है, कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है, महंगाई, भ्रष्टाचार, क्षतिग्रस्त सड़के आदि समस्या से आम जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है, हमें घर घर जाकर भाजपा का पर्दाफाश करना है
इन मीटिंग में श्री सुनील पारवानी व श्री धर्मेंद्र राठौड़ के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी श्री शोभाराम गहरवार, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश झालीवाल, अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव पार्षद नौरत गुजर, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी बुंदेल सहित मंडल कांग्रेस अध्यक्ष छोटू सिंह रावत, कमल बैरवा, चितलेश बंसल, राजा झांझरी, हेमंत जसोरिया, निमेश चौहान, गणेश चौहान, पंकज छौटवानी व भंवर सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा संगठन को और अधिक गतिशील व सक्रिय बनाने पर जोर दिया
मंडल कार्यकारिणी की मीटिंगों में श्री सुनील पारवानी के साथ जयपुर से आये एडवोकेट अकबर खान, विजय, सुभाष, मोंटी तथा पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मनोज बैरवा, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरिफ खान, विकास चौहान, सुमीत मित्तल, महेंद्र जोधा, अशोक दौराया, युनुस शेख, राधेश्याम पंवार, लक्ष्मण परिहार, डॉ एस डी मिश्रा, उमेश शर्मा, नरेश सोलीवाल, राजेश गोडीवाल, हेमराज खारोलिया, यतीश सतरावला, हेमसिंह, रवि दग्दी, सुवालाल बैरवा, निर्मल पारीक, प्रिंस ओबीडाया, पुष्पेंद्र ओझा, राजेश ओझा, राजीव जैन, अशरफ, राजकुमार शर्मा सहित अनेक ब्लॉक व मंडल पदाधिकारी तथा सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए
शैलेंद्र अग्रवाल
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी
9414280962,7891884488