समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा सेवा कार्यो से करेगें जन्मदिवस की शुरूआत

भंवर सिंह पलाडा

दिनांक 23.06.2025। समाज सेवी भंवर सिंह पलाड़ा अपने जन्मदिवस की शुरूआत 24 जून को जनसेवा के कार्यो से करेंगे। अपने जन्मदिवस के उपलक्ष में समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा द्वारा प्रातः सेवाकार्य करने के बाद आमजन से मुलाकात की जायेगी। इसी क्रम में पलाड़ा दम्पति सुबह 8ः15 बजे कल्प वृक्ष महादेव मंदिर में भगवान षिव की पूजा अर्चना करेंगे। इसके पश्चात् प्रातः 9ः45 बजे गौषाला में गुड़ एवं चारे का वितरण करेंगे। प्रातः 10ः15 बजे अस्पताल में फलो का वितरण तथा अंध व विकलांग बच्चो सहित गरीब व असहाय बच्चो को भोजन का वितरण करेंगे। दोपहर 11ः15 बजे जनाना अस्पताल के सामने स्थित पलाड़ा फॉर्म हाऊस पर पहुंचकर सर्वप्रथम 11ः30 बजे दिव्यांगो को उपकरणो का वितरण कर कार्यकर्ताओ, आमजन व विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक एवं राजकीय संगठनों से मुलाकात करेंगे। सायं 4ः15 बजे राजस्थान पुलिस बैंड की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा के जन्मदिवस के उपलक्ष में समर्थको द्वारा अजमेर जिले में किये जायेंगे विभिन्न कार्यक्रम

दिनांक 23.06.2025। खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी भंवर सिंह जी पलाडा का जन्मदिवस 24 जून को समर्थको द्वारा धूमधाम से मनाया जायेगा। समाजसेवी भंवर सिंह जी पलाड़ा के जन्मदिवस को लेकर समर्थको में काफी उत्साह है। जन्मदिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिये समर्थको द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही तैयार शुरू कर दी गई है। समर्थको द्वारा समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिवस पर अजमेर जिले में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। मसूदा विधानसभा के चिकित्सालय में फल वितरण करने के साथ ही गौषाला में गायो को चारा खिलाया जायेगा। इसी तरह विजयनगर में फल वितरण कर गौषाला में गायो को चारा खिलाया जायेगा। रूपनगढ़ में शर्बत का वितरण, चिकित्सालय में फल वितरण एवं गौषाला में गायो को चारा खिलाया जायेगा। केकडी एवं सावर के चिकित्सालय में फलो का वितरण एवं गौषाला में गायो को चारा खिलाया जायेगा। नसीराबाद एवं किषनगढ़ के चिकित्सालयो में समर्थको द्वारा फलो का वितरण एवं गौषाला में गायो को चारा खिलाया जायेगा।
समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिवस को लेकर नागौर, मालपुरा, टोंक, जयपुर, राजसमन्द, उदयपुर सहित अन्य जिलो के समर्थको में भी काफी उत्साह है। समर्थको द्वारा समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिवस सेवाकार्य एवं धूमधाम से मनाया जायेगा।

दीपक कादीया
निजी सहायक, जिला प्रमुख
7737597589

error: Content is protected !!