द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह के समाज व संस्थाओं की बैठक-2 सितम्बर को

अजमेर 28 अगस्त। द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह आयोजन स्वामी हिरदाराम साहिब की प्रेरणा से सांई बाबा मंदिर अजमेर, ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्था (श्री अमरापुर सेवा घर) सिंधी समाज महासमिति व सिन्धी लेडिज क्लब  के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिसम्बर 2025 को सांई बाबा मन्दिर गार्डन, अजय नगर, अजमेर में भामाशाहों के सहयोग से आयोजित होगा।
संस्था अध्यक्ष व संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि समारोह के संदर्भ में महेश तेजवानी की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार 2 सितम्बर सायं 4 बजे रसोई बैक्वेट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स, कचहरी रोड पर आयोजित कर रूपरेखा तैयार की जाएगी। समारोह के लिए सिन्धी समाज के पंचायतें क्षेत्रीय संस्थाएं, समाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर आगे की रूपरेखा तैयारी की  जाएगा।

हरी चंदनानी
महासचिव व सहसंयोजक
9649750811

error: Content is protected !!