आज दिनांक 06 अक्टूबर – धोलाभाटा स्थित भट्ट में नवनिर्मित चर्च में आज सर्वधर्म मैत्री संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा विश्व शांति हेतु सर्व धर्म प्रार्थना की गई जिसमें विभिन्न धर्माे के अनुयायियों ने अपने-अपने संप्रदाय की प्रार्थना की। गायत्री परिवार के गणेश जी के द्वारा गायत्री मंत्र का वाचन किया गया, डॉक्टर मंसूर अली द्वारा इस्लाम धर्म की प्रार्थना, ईसाई समुदाय से फादर एलिस सिस्टर अनुषा एवं सिख समुदाय से हरदीप सिंह अजीत दुआ बौद्ध धर्म से प्रेम प्रकाश व विक्रम सिंह च जैन समुदाय से प्रकाश जैन के द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक फादर कॉसमॉस शेखावत का स्थानांतरण माउंट आबू होने पर विदाई का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें उन्हें माला दुपट्टा शॉल बुके एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।
सम्मान करने वालों में अध्यक्ष प्रकाश जैन, फादर एलिस सिस्टर अनुषा, मोहसिन खान, पीयूष शर्मा, सिस्टर केरल, नमन जैन, सूरज गुर्जर, शाहिद अन्य सदस्यों उपस्थित रहे।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
मो. 9829332777
