चिराग एक किरण रोशनी की संस्था ने अध्यक्ष कालू सिंह के नेतृत्व में शास्त्री नगर स्थित लाडली घर में पढ़ने वाली 41 बालिकाओं को चरणपादुका का वितरण किया। सचिव प्रिया चौहान ने बताया कि यहां लाडली घर के गुरुजी डॉ कृष्णानंद व सीमा जी दृष्टिबाधित बच्चियों के लिए खाना,पीना,रहना व उनकी शिक्षा के लिए भी निशुल्क व्यवस्था करते हैं और संस्था काफी समय से लाडली घर के साथ जुड़ी हुई है और बच्चियों की जरूरत की चीजें उनको प्रदान करवाती है इसीलिए आने वाली ठंड को देखकर शूज एंड सॉक्स का वितरण आज बच्चियों को किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर रुचिका विजयवर्गीय रही जो कि स्त्री रोग विशेषज्ञ है इन्होंने बच्चियों को गर्भाशय के कैंसर के बारे में जागरूकता प्रदान की और उससे बचने का तरीका बताया। बालिकाओं ने और मुख्य अतिथि ने अंत में सुंदर गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शशिबाला, प्रियंका सिंह, आशा चौहान उपस्थित रहे।