अजमेर । भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा जी के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ निर्णय शक्ति से उन्होंने न केवल भारत को ऊँचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश को वैश्विक मंच पर एक सशक्त पहचान दिलाई।
उन्होंने कहा कि देश को सर्वोपरि रखते हुए भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका सर्वस्व समर्पण, देश निर्माण में इंदिरा जी का योगदान और देश के प्रति अटूट समर्पण सदैव हम सभी के लिए स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष द्रोपती कोली पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहैती डॉ सुनील लारा रश्मि हिंगोरानी शहर महासचिव शिव कुमार बंसल विपिन बेसिन अशोक बिंदल महेश चौहान कौस्तुभ सिंह भाटी राज नारायण आसोपा राजेंद्र वर्मा गजेंद्र सिंह रलावता हमीद चीता पुष्पेंद्र ओझा मनीष चौरसिया सुनील धानका हितेश्वरी टॉक प्रियंका चौधरी लक्ष्मी बुंदेल मनीषा मीणा गीता गुर्जर अंकुर त्यागी कैलाश कोमल लक्ष्मी धोलखडिया चंदन सिंह मोहित मल्हौत्रा अंकित घारु सागर मीणा पुष्पा राजोरिया करतल मीणा भोमराज गुर्जर मुकेश सिंह राठौड़ पुष्पेंद्र ओझा राजकुमार गर्ग नीरज यादव अशोक सुकरिया दीनदयाल पवार रिखब सुराणा प्रहलाद माथुर सौरभ यादव शिवराज भढ़ाना ईश्वर टहल्याणी आलोक गुप्ता मनोज कंजर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों पुष्पांजलि अर्पित कर इंदिरा जी के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।