मेजर शैतान सिंह की 101 वीं जयंती पर 7 दिसम्बर को होगा भव्य आयोजन

अजमेर। परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की 101 वीं जयंती के अवसर पर राजपूत छात्रावास एवं शिक्षण संस्थान, कुन्दन नगर में 7 दिसम्बर, रविवार को सुबह 10 बजे भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
संस्थान अध्यक्ष सुमेर सिंह देसनांऊ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष (राजस्थान विधानसभा) राजेन्द्र सिंह राठौड़ होंगे। आयोजन की अध्यक्षता अजमेर संभाग प्रभारी शक्ति सिंह राठौड़ करेंगे। साथ ही अतिथि विशेष के रूप में विधायक मसूदा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, समाजसेवी एवं राष्ट्रीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा तथा पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावत शामिल रहेंगे।
संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह देसनाऊं और सचिव रणजीत सिंह भरिण्डा ने बताया कि समारोह में समाज के अनेक गणमान्यजन तथा युवाओं की उपस्थिति रहेगी। प्रबंध कमेटी सदस्य महावीर सिंह खीरियां एवं आयोजकों ने समाज जनों से अनुरोध किया है कि समय पर पहुँचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
– नोट- श्रीमान संपादक महोदय, रविवार सात दिसंबर को कवरेज के लिए अपने प्रतिनिधि को भिजवाने का श्रम करवावें। धन्यवाद।
महावीर सिंह —

error: Content is protected !!