अजमेर, 9 दिसंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स के 12 तथा निरीक्षक- कारखाना (रसायन) के 1 पद पर भर्ती हेतु 20 सितंबर 2026 को परीक्षा आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती का विज्ञापन 8 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर से 12 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।