*लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025*

_*परीक्षा 12 जनवरी को, ऑनलाइन मोड में होगी; मॉक टेस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध*_

अजमेर, 12 दिसंबर। ​राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 12 जनवरी 2026 को ऑनलाइन (सीबीआरटी – कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट) माध्यम से किया जाएगा।

​उक्त परीक्षा के पूर्व-अभ्यास हेतु मॉक टेस्ट आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन टेब के अंतर्गत उपलब्ध है।

​अत: अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया से परिचित होने के लिए मॉक टेस्ट का आवश्यक रूप से अभ्यास कर लें।

error: Content is protected !!