कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं ग्लैमरस मॉडल मुग्धा गोडसे शिरकत करेंगी ।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय का भव्य वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल 18 दिसंबर को शाम 6 बजे से सतरंगी मंच पर संस्कार और संस्कृति का संगम आयोजित होगा ।
कार्यक्रम में अभिनेत्री एवं मॉडल मुग्धा गोडसे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख ने हर्ष जताते हुए बताया ब्यावर जिले में मुग्धा गोडसे का आगमन बहुत ही गौरवशाली पल है। इनका संघर्ष छात्राओं के लिए एक प्रेरणा संदेश जैसा होगा ।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढ़ा ने बताया कि गुरूवार शाम 6 बजे वार्षिक उत्सव समारोह प्रारंभ होगा जिसमें महाविद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी साथ ही शैक्षणिक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली तथा खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।