अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा सामाजिक सरोकार कार्य के तहत एक बालिका की बी एड की फीस जमा कराई

अजमेर 26 दिसम्बर (    ) अग्रवाल समाज अजमेर की शिक्षा, चिकित्सा एवं कन्या विवाह सहायता समिति द्वारा सामाजिक सरोकार कार्य के तहत एक जरूरतमंद बालिका की कॉलेज की बी एड की फीस बहत्तर हजार रुपये जमा कराकर अनुकरणीय कार्य किया है l
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद व असहाय लोगों की शिक्षा, चिकित्सा व कन्या विवाह के लिए श्री गिरधारीलाल मंगल के संयोजन में एक समिति का गठन कर रखा है जिसके माध्यम से समाज बंधुओं के सहयोग से समिति के पास आने वाले आवेदनों पर विचार विमर्श कर सहयोग किया जाता है l
अग्रवाल, बंसल व मंगल ने समाज बंधुओं से आग्रह किया है कि ऐसे जरूरतमंद लोगों की जानकारी संस्था पदाधिकारियों को दें ताकि समिति द्वारा उनकी मदद की जा सके l

प्रवीण अग्रवाल
अध्यक्ष
95230254698

error: Content is protected !!