अजमेर। 26 dec 25
वर्ष 2025 को भावपूर्ण विदाई देने और नववर्ष का स्वागत संगीत, मुस्कान और सकारात्मक ऊर्जा के साथ करने के उद्देश्य से “अलविदा 2025 – संगीतमय कार्यक्रम” का आयोजन किया गया ।
आनासागर सर्कुलर रोड पर एक रेस्टोरेंट में इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी और मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून से महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रीटा चड्ढा (जे एल एन मेडीकल कालेज 1978 बैच की एलुमिनी) के साथ अनेक युगल गीत प्रस्तुत किए गए ।
सर पर टोपी लाल, नाम गुम जाएगा
इंतहा हो गई इंतज़ार की, रात के हमसफ़र, बार-बार देखो और दिल में हो तुम, याद किया दिल ने कहाँ हो गीतों में डॉ रीटा के साथ मोहन मिश्रा, गोपेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. सतीश शर्मा, पूनम मिश्रा, एन. के. भार्गव, मीना कंजानी सहित कई संगीत प्रेमीयों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में महिला कलाकारों द्वारा भी विशेष प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें वंदना मिश्रा, रश्मि मिश्रा, ऊषा मित्तल, अनीता यादव एवं अन्य महिलाओं ने हँसता हुआ नूरानी चेहरा, निगाहें मिलाने को जी चाहता है, कजरा मोहब्बत वाला, तुमको पिया दिल दिया गाकर समां बांध दिया।
इसके अतिरिक्त अनेक लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर एकल गायन अनिल जैन, चंदन सिंह भाटी, डॉ अभिषेक माथुर, भरत सिंह , कुमकुम जैन, डॉ दीपा थदानी , श्याम कुमार पारीक, आलोक वर्मा, दिनेश पंवार, नीरजा शर्मा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी ।
रोमांटिक युगल गीतों में डॉ. लाल थदानी & ऊषा मित्तल – कभी भूला कभी याद किया और लक्ष्मण हरजानी जी के साथ – आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे में सभी थिरकने लगे ।
संचालन करते हुए कुम कुम जैन और डॉ अभिषेक ने बताया सांस्कृतिक सौहार्द और सामूहिक आनंद को बढ़ावा देने हेतु समूह गीत जब कोई बात बिगड़ जाए प्रस्तुत किया गया ।
डॉ. लाल थदानी एवं कुंजबिहारी लाल ने बताया कि यह संगीतमय संध्या संगीत प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ने और सकारात्मक सामाजिक वातावरण को प्रोत्साहित करने का एक विनम्र प्रयास है।
संपर्क:
डॉ. लाल थदानी
संस्थापक मुख्य संरक्षक
मोबाइल : 80055 29714