प्रतापगढ़। सप्ताह भर से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं गरीबों एवं असहायों के लिए हाड़ तोड़ ठंड जान लेवा साबित हो रही है। ऐसे में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सावन साहिल फाउंडेशन ने घर घर जाकर गरीबों को कम्बल वितरण करने का कार्य तेज कर दिया है। सावन साहिल फाउंडेशन के अध्यक्ष शील कुमार सिंह गहलौत ने गरीबों को कंबल वितरण का कार्य अपने सहयोगियों के साथ किया। कम्बल पाकर गरीबों की दुआओं के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रतापगढ़ एवं लखनऊ से प्रकाशित सावन साहिल हिन्दी दैनिक एवं समाचार पत्रिका के संपादक व सावन साहिल फाउंडेशन के अध्यक्ष शील कुमार सिंह गहलौत ने कहा कि ट्रस्ट ग़रीबों, असहायों के सर्वदा साथ है। उन्होंने कहा कि हर स्वयंसेवी संस्था गरीबों की खुशहाली के लिए सार्थक प्रयास कर उनके दुखों में शामिल होने का प्रयास करना चाहिए। उनकी खुशहाली से जहां उनके परिवार में प्रसन्नता की प्राप्ति होती है वही संस्था का भी उत्तरोत्तर विकास होता रहता है। सावन साहिल फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह ने कहा कि अपने आखिरी सांस तक जरूरतमंदों, गरीबों एवं पीड़ितों की सेवा करती रहूंगी। कहा कि गरीबों की सेवा से तन और मन को सुकून मिलता है। इस सुकून की प्राप्ति के लिए मै अपने दायित्व का मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करती रहूंगी। इस कार्यक्रम में तमाम सहयोगी मौजूद रहे।