विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अजमेर, 26 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना केंद्र में आयोजित विकास प्रदर्शनी का विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने शुक्रवार को अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य एवं जिले में हुए विगत दो वर्ष में हुए विकास कार्यों एवं योजनाओं की क्रियान्विती का प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान सरकार विकसित राजस्थान 2047 के विजन को धरातल पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है। बीते दो वर्षों में हर क्षेत्र में विकास को गति मिली है और बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले को दोनों बजटों में विशेष प्राथमिकता दी गई है। पेयजल के लिए तीन रिजर्वायर, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, गैस आधारित जीएसएस , लेपर्ड सफारी पार्क, आईटी पार्क, डिजिटल प्लैनेटेरियम, साइंस पार्क, नगर वन, शिक्षण संस्थान से जुड़े कई कार्य प्रगति पर हैं या पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती बृजलता हाडा, शहर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, श्री रचित कच्छावा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!