अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की और से रविवार को पैदल मार्च शहीद स्मारक से गांधी भवन तक

अजमेर 27 दिसम्बर (    ) अरावली पर्वतमाला के संरक्षण एवं भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विनाशकारी निर्णयों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी जन-जागरण एवं आंदोलन कार्यक्रम तय किया गया है l     कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व उत्तर ब्लॉक ए के ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 28 दिसंबर रविवार को प्रातः 11:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व बी  द्वारा शहीद स्मारक (बजरंग गढ़ के नीचे) से गांधी भवन, स्टेशन रोड़ तक अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल व आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नैतृत्व में पैदल मार्च का आयोजन रखा गया है।
शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद ने  बताया कि पैदल मार्च के पश्चात महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा जिसमें केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन व उसे कमजोर/समाप्त करने के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जायेगा ।
शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद ने सभी कांग्रेस जनों से आग्रह किया है कि अपने सभी साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में 28 दिसम्बर रविवार को प्रातः 11:00 बजे शहीद स्मारक (बजरंग गढ़ के नीचे) पहुंचकर इस पैदल मार्च कार्यक्रम को सफल बनाएं l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!