अजमेर, 27 दिसम्बर()। घीसी बाई मेमोरियल मित्तल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ दिलीप मित्तल के पुत्र डॉ चक्रपाणि ने महात्मा गाँधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज जयपुर से नेफ्रोलॉजी में मेरिट में प्रथम रहते हुए डी एम की उपाधि प्राप्त की है
डॉ चक्रपाणि ने स्कूली शिक्षा संस्कृति स्कूल अजमेर से प्राप्त की है। एम बी बी एस की डिग्री जवाहर-लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर एवं एम डी की डिग्री महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेस जयपुर से प्राप्त की थी। मित्तल हॉस्पिटल में एक सादा समारोह में मित्तल ग्रुप के सदस्यों ने डॉ चक्रपाणि मित्तल को हार्दिक बधाई एवं उनके सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।