द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह 30 दिसम्बर को

11 जोड़े पवित्र वैवाहिक बंधन में बंधकर दांपत्य जीवन का करेंगे प्रारंभ
साईं बाबा मंदिर परिसर में होंगी समाज के 11 जोड़ो की शादियां
संतो से प्राप्त करेगें आशीर्वाद
बैठक में समारोह को दिया अंतिम रूप
अजमेर 29 दिसम्बर। स्वामी हिरदाराम जी की प्रेरणा से सांई बाबा मंदिर, ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी, सेवा संस्थान, श्री अमरापुर सेवा घर, सिंधी समाज महासमिति, सिंधी लेडिस क्लब एवं मास्टर वासुदेव मंगनी सेवा संस्थान की संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह का आयोजन कल  30 दिसंबर 2025 मंगलवार को अजय नगर स्थित सांई बाबा मंदिर परिसर मे होने जा रहा है। जिसमें समाज के 11 जोडे पवित्र वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने दांपत्य जीवन का आरंभ करेंगे।”
समारोह संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि आज सांई बाबा मंदिर परिसर में समारोह को अंतिम रूप देने के लिए महेश तेजवावनी व रामचन्द्र गुलाबानी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें कन्याओं को प्रदान किए जाने वाले घरेलू एवं आवश्यक सामानों की सूची को अंतिम रूप देते हुए सूचीबद्ध किया गया, ताकि प्रत्येक कन्या को समान, उपयोगी एवं सम्मानजनक सामग्री प्रदान की जा सके।
इसके साथ ही आयोजन स्थल पर कोर कमेटी एवं समिति सदस्यों द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, पंजीकरण काउंटर, अतिथि सत्कार, भोजन व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समारोह के दौरान सामाजिक गरिमा, अनुशासन एवं पारंपरिक मूल्यों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को समय पर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक मे कोर कमेटी के सदस्यों सहित समारोह से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कंवल प्रकाश किशनानी
संयोजक
9829070059

error: Content is protected !!