जयपाल का समाजसेवी चुन्नीलाल अखबार वाले की ओर से स्थानीय कम्युनिटी सेंटर में भव्य स्वागत

अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर डॉ. राजकुमार जयपाल का वार्ड नंबर 60 निवासी एवं समाजसेवी चुन्नीलाल अखबार वाले की ओर से स्थानीय कम्युनिटी सेंटर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इसी अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का भी माल्यार्पण कर व साफ़ा बांधकर स्वागत किया गया। डॉ. राजकुमार जयपाल व धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
स्वागत समारोह में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक चुन्नीलाल लेखरा ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद शाकिर मोहम्मद ने किया l कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, कमलेश जोशी, इंद्रा सुनिया, मुकेश सबलानिया, चंद्रेश सुनिया, मदनलाल शर्मा, भूपेंद्र चौहान, गय्यूर भाई आदि मौजूद थे l

समारोह में कुंदन नगर, माली मोहल्ला, ब्रह्मपुत्र कॉलोनी, पावजी मंदिर कॉलोनी, शिव कॉलोनी, भील बस्ती, मदार साहब, मदार टेकरी, कृष्ण बिहार कॉलोनी, द्वारका कॉलोनी, चंडक गली, आजाद नगर कॉलोनी (यादव चौक), सिटी बस स्टैंड चौराहा, विष्णु हिलटाउन, कालू की डाणी, ए-ब्लॉक, बी-ब्लॉक, सी-ब्लॉक तथा मिशनरी कंपाउंड (जम्मू होटल के सामने) बगला नंबर 1 व 2 के निवासियों ने सहभागिता कर डॉ. जयपाल का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में चुन्नीलाल अखबार , मदनलाल शर्मा,कमल जोशी ,विरेन्द्र सिह राठौर, अशोक यादव,मोहम्द शाकीर खान,गयूर मोहम्द ,सलाम खान ,हिम्मत जी लेक्चरार, कन्हैयालाल बडगूर  विजय कुमार पंवार,रामप्रसाद जिन्दल,सुभाष चंद्र डोई,हिम्मत सिंह राठौर, सलीम खान, एंव समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

कमल वर्मा
प्रवक्ता
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर

error: Content is protected !!