अजमेर, 1 जनवरी 2026 / ट्रस्टी श्री महेश तेजवानी ने बताया कि आज 28वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन में साईं बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। सांई मंदिर में 11 कुंडीय गायत्री यज्ञ का विशेष आयोजन रखा गया। इसमें 2 राउंड में कई जोड़ो ने गायत्री यज्ञ में आहुतियां दी। गायत्री यज्ञ पश्चात् सभी उदासीन संतो ने साई बाबा को दुशाला पहनाई एवं सभी संतो ने साई की मध्यान आरती की। उसके बाद साईकालीन धूप आरती की गई। जिसमें हनुमान सांई, सांई सरूपदास, सांई ईसरदास, सांई अर्जुनदास, सांई आतमदास, दादा नारायणदास, सी.आर. माखीजानी, फतनदास, कोसी दादी, एवं कई साई भक्तों ने इन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
तेजवानी ने बताया की गुरूवार 2 जनवरी 2026 को स्थापना दिवस के तीसरे दिन के कार्यक्रम में प्रातः 6 बजे कांकड़ आरती, 6.30 बजे बाबा का मंगल स्नान, अभिषेक, आरती, साई पूजन, साई धूनी पूजन, दोपहर 12.30 बजे मध्यान आरती तत्पश्चात 1 बजे से 4 बजे तक आम भंडारा महाप्रसाद एवम साई बाबा के दर्शन के लिए मंदिर के पट पूरे दिन रात्रि 10 बजे तक खुले रहेंगे।