अजमेर। 01 जनवरी – भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से 3 जनवरी शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संस्था अध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद पूर्वान्ह 11रू30 बजे से आदर्श नगर स्थित मनुहार समारोह स्थल पर मानसिक स्वास्थ्यरू सामाजिक जिम्मेदारी कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ होगा।
इस कार्यक्रम की मुख्यवक्ता एमडी मनोरोग चिकित्सा डॉ. अनीता गौतम (जयपुर) मानसिक स्वास्थ्य एवं अवसाद जैसे गंभीर विषयों पर अपने दीर्घ अनुभव, व्यावहारिक सुझावों एवं संवेदनशील दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
इसी तरह मुख्य अतिथि क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर एवं रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. मनीषा गौड मानसिक संतुलन, भावनात्मक समझ तथा पारिवारिक व सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए अपने अनुभवों एवं विचारों को साझा करेंगी।
विधायक अनिता भदेल की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में विशेष एवं प्रेरणादायी सहभागिता लाड़लीघर से पधारने वाली दृष्टिबाधित बालिकाओं की होगी एवं शुभदा संस्था के विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चे होंगे। इन दोनों संस्थाओं की सहभागिता के जरिए कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समावेश, संवेदना एवं समान अवसर के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना है।
इस अवसर पर सहयोग के संकल्प को पूर्ण करते हुए लाड़लीघर एवं शुभदा संस्था से आए बच्चों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं भी प्रदान की जाएंगी ताकि उनके विकास एवं सशक्तीकरण के प्रयासों में सभी सहभागी बन सकें।
यह आयोजन सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी के द्वारा किया जा रहा है। संस्था ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
सुनिता चौहान
जिलाध्यक्ष
मो. 9829076281