अजमेर : राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद व समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीखेड़ा के कक्षा 11 व 12 के व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड- आईटी एंड आईटीईएस और इलेक्ट्रॉनिकस एंड हार्डवेयर के विद्यार्थियों ने 80 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया। तकनीकी संस्थाओं में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र छात्राओं ने अपने कौशल में अभिवृद्धि की l व्यावसायिक शिक्षा के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप व ऑन जॉब ट्रेनिंग और कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग का 80 घंटों का प्रशिक्षण श्री राम ई-मित्र सेंटर भवानीखेड़ा , टॉक कंप्यूटर, चन्द्र प्रकाश साबुन फैक्ट्री नसीराबाद एवं श्री बालाजी आईटीआई नांदला में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया l प्रशिक्षण प्रधानाचार्य मधु गोयल कौशल प्रभारी भागेश्वरी सिंह तंवर और व्यावसायिक प्रशिक्षक बलदेव सिंह वोकेशनल को-ऑर्डिनेटर संदीप कुमार शर्मा (AISECT) , अध्यापक बनवारी लाल और अध्यापिका अल्का प्रजापत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।