नसीराबाद । रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा भीषण सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए । रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष झांवर ने बताया कि रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा शहर में पड़ रही भीषण सर्दी को देखते हुए गरीब जरूरतमंदों को सहायता देने के सार्थक प्रयास शुरू कर दिए गए हैं । इसी कड़ी में राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मरीज और उनके परिजनों को गर्म दूध का निशुल्क वितरण किया गया और सिटी थाने के पास सिटी थाने के प्रभारी सी आई पंकज के सानिध्य में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए ।
सेक्रेटरी हेमंत जैन ने बताया कि कुल 150 कंबल बांटे गए हैं और आगे तीसरे चरण में स्कूलों में स्वेटर, टोपे, मौजे इत्यादि बांटे जाएंगे।
रोटरी क्लब के अमित तापड़िया एवम् विजय मेहरा के अनुसार इन 150 कंबलों का वितरण सिटी थाने के पास कच्ची बस्ती में, पेट्रोल क्षेत्र में लोहार बस्ती में और नेताजी स्कूल के पीछे झोपड़िया में रहने वाले गरीब में जरूरतमंदों को यह कंबल बांटे गए । भागचंद झंवर ने बताया कि इस सेवा के कार्य में सभी रोटरी सदस्यों का योगदान रहा। आज के इस कार्यक्रम में मनीष झवर , हेमंत जैन, अमित तापड़िया, विजय मेहरा, नंदकिशोर गर्ग, भागचंद झवर, भीकम मुनोत, चंद्रशेखर गढ़वाल, सुनील कयाल, प्रतीक जिंदल, आशीष गोयल, विजय अजमेरा, नितेश गर्ग, दयाल मिरचंदानी, जितेश अग्रवाल, गायत्री झवर, पूजा झवर, मधु गर्ग ने कंबल वितरण में पूरा सहयोग किया और पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहे।