आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क निर्माण करवाए जाने की मांग

अजमेर, 6 जनवरी2026। अखिल मेघवंश महासभा संस्थान, पुष्कर की ओर से आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क निर्माण करवाए जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है। इस संबंध में अखिल मेघवंश महासभा संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में महासभा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

महासभा अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल ने बताया कि पुष्कर–अजमेर रोड से जुड़ा यह आम रास्ता वर्षों से ग्रामीणों, राहगीरों और आसपास के निवासियों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन रहा है। अतिक्रमण के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे आमजन को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ज्ञापन में कहा गया कि रास्ता अवरुद्ध होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अन्य सेवाओं के लिए भी इस मार्ग का उपयोग कठिन हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया था और अस्थायी रूप से रास्ता खुलवाया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से अतिक्रमण की स्थिति दोबारा उत्पन्न हो गई।
अखिल मेववांश महासभा संस्थान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आम रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराकर वहां पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि आमजन को स्थायी राहत मिल सके और भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
ज्ञापन देने वालों में डॉ राजकुमार जयपाल महासभा अध्यक्ष, महेंद्र पडियार महामंत्री, देवेंद्र कुमार सुवाल कोषाध्यक्ष, श्री गोपाल पडियार 44 राजगढ़ अध्यक्ष, श्री राजकुमार 13 गांव अध्यक्ष, श्री रंगलाल जी 44 अध्यक्ष रामसर, भंवर लाल जी पूर्व 27 सा क्षेत्र, हीरालाल कटारिया, मुकेश कालेसरा, महावीर मेघवंशी श्रीनगर, महावीर फारकीया, जयराम काला बाईस क्षेत्र अध्यक्ष व पूर्व महामंत्री, श्री जीवणराम मेघवंशी पूर्व संयोजक महासभा, श्री लक्ष्मण चौहान संरक्षक बाईसा, कमल किशोर, सूरज खींची, बंटी खींची, प्रहलाद जी, सुगन चंद जी, सूर्या चौहान युवा नेता, सुखदेव मलूका महामंत्री बाईसा क्षेत्र, मुकेश मेघवंशी, हरकरण जी, कैलाश जी सामरिया 13 गांव अध्यक्ष, संजीव खींची, मक्खन लाल दोराया, अजय पाल सुवाल, नेमीचंद भाटी आदि साथ रहे l
राजकुमार जयपाल
अध्यक्ष
अखिल मेघवंश महासभा संस्थान
error: Content is protected !!