कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

अजमेर से प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेंद्र अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी हुए शामिल

अजमेर 6 जनवरी / राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग संपन्न हुई यह मिटीग 8 जनवरी से 10 फ़रवरी तक मनरेगा बचाओ संग्राम व सेवादल सदस्यता अभियान को लेकर हुई । इस मीटिंग की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने की । इस मीटिंग में राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक श्री रफीक खान, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव श्री ललित तुनवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिहं शेखावत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी ज्योंति खन्ना व गोविंद भाई पटेल ने भी संबोधित किया ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रवक्ता भीमराज जाखड व प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार इस मिटीग में यह तय किया गया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल आगामी दो महिनों में राजस्थान के सभी जिलों में  मनरेगा के लिए 8 जनवरी से 10 फ़रवरी तक गाँव – गांव ढाणी – ढाणी मे जन आंदोलन आयोजित करेगा । इन जन आंदोलन में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मनरेगा मज़दूरों को  VB-GRAM-G योजना के माध्यम से जो मनरेगा मज़दूरों के अधिकार पर कुठाराघात किया गया है इसके विरोध में मनरेगा मज़दूरों को जागरूक करने का काम करेंगे ।
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने कहा कि जब देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो और लोकतंत्र को कमजोर करने प्रयास किया जा रहा हो तब सेवादल की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है ।
इस मिटीग को आल इंडिया कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने भी वर्चुअल के ज़रिए सम्बोधित किया और कहा कि अब अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहा है यह अभियान राज्य स्तर, जिला स्तर, विधानसभा स्तर व ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा l
अब आने वाले पंचायत व नगर निकाय चुनावों में सेवादल चुनाव प्रबंधन के काम में अहम भूमिका निभाएगा ।
सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिहं शेखावत ने कहा सेवादल के इस मनरेगा बचाओ संग्राम जन आन्दोलन में मनरेगा के साथ साथ लोकतंत्र को क़ायम रखने, संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए सेवादल के कार्यकर्ता अपना योगदान निभाएँगे । केन्द्र की सरकार द्वारा किसान, मज़दूर, नौजवान, छात्र, महिला, आदिवासियों के जो हक और अधिकार छीन रही है जिससे देश के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहें हैं, इसके लिए सेवादल के कार्यकर्ता इस जन आंदोलन के माध्यम से जनता के बीच उनसे जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे । प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तुनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में देश के हालात अच्छे नही हैं ऐसे समय मे सेवादल की संविधान बचाने व लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने में अहम भूमिका होती है ।
इस मीटिंग में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य राजेंद्र सिंह अडवाना, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा नुवाल, कोषाध्यक्ष आर पी मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला , प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेंद्र अग्रवाल, मास्टर श्याम शर्मा, भीम सिंह जाखड़, धर्मेंद्र प्रधान, देशबंधु शर्मा, ब्रजकिशोर पाठक, लल्लूराम सैनी, डॉ शीशराम चौधरी, राम किशन शर्मा व अनवर अली गहलोत सहित जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों व जिला प्रभारीयों ने अपने विचार व्यक्त किये l यह संगठनात्मक मिटींग थी और दो सत्रों में चली इस मीटिंग में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई l
इस मीटिंग में अजमेर से प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, शहर सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, आरिफ खान व विकास चौहान शामिल हुए l शैलेंद्र अग्रवाल, आरिफ खान व विकास चौहान ने मीटिंग के बाद राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जुली, कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रफीक खान, आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तुनवाल, सेवादल के प्रदेश प्रभारी ज्योति खन्ना व गोविंद भाई पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान, अजमेर उत्तर के प्रभारी रणजीत सिंह चंदेलिया आदि पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका साफ़ा व दुपट्टा पहनाकर तथा सुत की  माला पहना कर स्वागत किया, सभी ने शैलेंद्र अग्रवाल को जन्म दिन की बधाई व शुभकामनाएं दी l

भवदीय

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!