अखिल भारतीय डाक कर्मचारी युनियन पोस्टमैन एवं एम.टी.एस युनियन का राजस्थान परिमण्डल द्विवार्षिक अधिवेषन 10 से 12 जनवरी तक

आज दिनांक 06 जनवरी – अखिल भारतीय डाक कर्मचारी युनियन पोस्टमैन एवं एम.टी.एस. युनियन राजस्थान परिमण्डल का द्विवार्षिक अधिवेषन दिनांक 10 जनवरी 2026 शनिवार से 12 जनवरी 2026 तक प्रातः 10ः00 बजे से गढवाल पैलेस रेल्वे स्टेषन के पीछे दूसरे प्रवेष गेट के सामने तोपदड़ा अजमेर में आयोजित होने जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए अजमेर मण्डल सचिव अरविन्द धौलखेडिया ने बताया कि  अधिवेषन में पूरे राजस्थान से पोस्टमैन व एम.टी.एस यूनियन के अध्यक्ष व मण्डलीय सचिव कार्यक्रम में भाग लेगे। अधिवेषन में सभी मण्डलो की ओर से अपने स्थानीय समस्याओं एवं नयी योजनाओं के बारे में चर्चा करेगे। अधिवेषन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सत्यनारायण सैन द्वारा अलग-अलग कमेटियों को गठन किया जायेगा।

 (अरविन्द धौलखेड़िया)
        सचिव
        अजमेर मण्डल अजमेर
        मो. 9829150953

error: Content is protected !!