अजमेर, 6 जनवरी। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सम्पूर्ण अजमेर जिले में आगामी 3-4 वर्षों में किए जाने वाले सड़कों के निर्माण एवं विस्तार के लिए भावी योजना तैयार की जाएगी। भावी योजना के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्रा, पर्यटन क्षेत्रा, धार्मिक एवं स्थलों को भी सड़कों से जोड़े जाने के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार 9 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री अशोक कुमार तंवर ने दी।