अजमेर 7 जनवरी 2026 रक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुचील में वंचित समुदाय के साथ पंचायत स्तर मीटिंग का आयोजन संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर कौशिक एवं संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक के निर्देशन में संचालित रक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुचील में गुमन्तु समुदाय के साथ पंचायत स्तर मीटिंग का आयोजन किया गया।सहायक निदेशक सतार मोहम्मद ने बताया कि संस्था पिछले 50 वर्षों से किये जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यों के बारे मे जानकारी दी साथ ही कार्यक्रम समन्वयक अनिता चौहान ने इस बैठक का उद्देश्य बताते हुए गुमन्तु समुदाय को सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं पर पंचायत स्तर पर संवाद स्थापित करना रहा।
अजमेर 7 जनवरी 2026 रक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुचील में वंचित समुदाय के साथ पंचायत स्तर मीटिंग का आयोजन संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर कौशिक एवं संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक के निर्देशन में संचालित रक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुचील में गुमन्तु समुदाय के साथ पंचायत स्तर मीटिंग का आयोजन किया गया।सहायक निदेशक सतार मोहम्मद ने बताया कि संस्था पिछले 50 वर्षों से किये जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यों के बारे मे जानकारी दी साथ ही कार्यक्रम समन्वयक अनिता चौहान ने इस बैठक का उद्देश्य बताते हुए गुमन्तु समुदाय को सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं पर पंचायत स्तर पर संवाद स्थापित करना रहा।बैठक के मुख्य अतिथि शाहिद खान, सरपंच कुचील रहे। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी कालूराम यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज देवी, आंगनबाड़ी सहायिका रजिया बानो, आशा कार्यकर्ता वर्षा सेन, वार्ड पंच मरदान एवं ग्राम रोजगार सहायक शारदा शर्मा उपस्थित रहे।
साथ ही राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास से क्लस्टर कॉर्डिनेटर सोनू, तथा सामुदायिक कार्यकर्ता मुमताज एवं साहिना की सहभागिता रही।
इस पंचायत स्तर मीटिंग में मल समुदाय से जुड़े लगभग 70 महिला एवं पुरुषों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक के दौरान समुदाय द्वारा पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाएँ, रोजगार, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएँ साझा की गईं। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक प्रयासों एवं सहभागिता के माध्यम से समुदाय के समग्र विकास हेतु निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।
राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140992