श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष में किया सेवा कार्य

अजमेर 7 जनवरी (     ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में संस्था संरक्षक श्री हनुमान दयाल बंसल ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा बंसल के जन्म दिवस के अवसर पर अंध विद्यालय आदर्श नगर में 18000/- रुपये की लागत के 40 गद्दे भेंट किये l
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की स्थापना 5 दिसम्बर 1976 को हुई थी तथा संस्था द्वारा इस पुरे वर्ष को सेवा कार्य स्वर्ण जयन्ती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय करते हुए श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की सहयोगी संस्था श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट के माध्यम से प्रति माह सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया था दिसम्बर में अंध विद्यालय आदर्श नगर में ही 100 थाली, ग्लास व चम्मच का बर्तन सेट भेजा गया था तथा गौशाला व कबूतर शाला में भी सेवा कार्य किया था तथा इसी तरह पुरे वर्ष पर्यंत सेवा कार्य किये जाएंगे l
इस माह किये गये सेवा कार्य के लिए संस्था पदाधिकारियों ने श्री हनुमान दयाल बंसल व श्रीमती उषा बंसल का आभार व्यक्त किया है l संस्था की और से श्री हनुमान दयाल बंसल व श्रीमती उषा बंसल का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट अजमेर
9414280962,7891884488

error: Content is protected !!