अजमेर – सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.पी. सिंह जी का सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी अजमेर पधारने पर राजपूत स्टूडेंट यूथ आर्गेनाईजेशन (आरएसओ) संस्थापक अध्यक्ष व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश संगठन मंत्री दशरथ सिंह सकराय की अगुवाई में स्वागत किया गया।
आरएसओ संयोजक एडवोकेट निहाल सिंह शेखावत ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी.सिंह अजमेर दरगाह में शिव मंदिर को लेकर महाराणा प्रताप सेना की ओर से जिला न्यायालय में दायर याचिका की पैरवी करने अजमेर पधारे हैं। उन्होंने तीर्थराज पुष्कर सरोवर पूजन कर ब्रह्मजी के दर्शन किए। अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक नगरी अजयमेरू और तीर्थराज पुष्कर सरोवर पूजन कर एक नई उर्जा का संचार पाया है।सनातन संस्कृति रक्षार्थ जो आदेश रघुनाथ करेंगे उस पर चलकर क्षात्र धर्म का अनुसरण करना है। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक स्थल सुरक्षित रहें इनकी सुरक्षा ही नहीं रक्षा की जिम्मेदारी हर सनातनी की है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवकता ए.पी.सिंह का माला और मेवाड़ी पाग पहनाकर आरएसओ संस्थापक अध्यक्ष दशरथ सिंह सकराय,आरएसओ संरक्षक देवेंद्र सिंह शेखावत,अगद सिंह चौहान आरएसओ सलाहकार वजिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जैजासनी, राजस्थान क्षत्रिय महासभा अजमेर पूर्व प्रवक्ता विक्रम सिंह राठौड़, विप्र फाउंडेशन सचिव कपिल व्यास,नरेंद्र सिंह राठौड़,ने स्वागत किया।