राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पीसांगन के ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना में स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में स्काउट्स ने युवा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वदेशी संकल्प रैली का आयोजन किया गया । स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके संकल्प उठो ,जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको को दोहराया गया , स्वदेशी का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों सहित स्टॉफ ने अपनी सहभागिता का निर्वाह किया।