एएसएफ इनसिग्निया ने अल्फा अल्टरनेटिव्स से 1,250 करोड़ रुपये पूंजी की प्रतिबद्धता हासिल की

गुरुग्राम, जनवरी, 2026- गुरुग्राम की वत्सल वैली में रणनीतिक रूप से स्थित और दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम सीबीडी के साथ अच्छा संपर्क रखने वाले एक विशाल एकीकृत वाणिज्यिक आईटी कार्यालय कैंपस एएसएफ इनसिग्निया ने मुंबई मुख्यालय वाले अल्फा अल्टरनेटिव्स से करीब 1,250 करोड़ रुपये के इक्विटी और अर्ध-इक्विटी निवेश की प्रतिबद्धता हासिल की है।

यह सौदा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली कार्यालय रीयल एस्टेट संपत्तियों में सतत संस्थागत रुचि परिलक्षित करता है।

यह निवेश कई हिस्सों में किया जाएगा जिसमें से करीब 450 करोड़ रुपये का पहला हिस्सा पहले ही प्राप्त हो चुका है। इस पूंजी का उपयोग ऋण में कमी के जरिए एएसएफ इकाइयों के पूंजी ढांचे में सुधार के लिए किया जाएगा। इससे लक्षित आधारभूत ढांचे और सुविधाओं को अपग्रेड करने, रिफाइनमेंट्स के निर्माण और पूरे कैंपस में अनुभवों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य लीजिंग की गति में जान फूंकना और इस संपत्ति को एक दीर्घकालीन प्रमुख वाणिज्यिक कार्यालय परियोजना के तौर पर पुनर्स्थापित करना है।

इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए एएसएफ इनसिग्निया के श्री अनिल सराफ ने कहा, “अल्फा अल्टरनेटिव्स की ओर से यह निवेश एएसएफ इनसिग्निया के दीर्घकालीन आधारभूत सिद्धातों और एक संस्थागत संचालित कार्यालय पारितंत्र के निर्माण की हमारी रणनीति को मजबूती प्रदान करता है। हमारा ध्यान बैलेंस शीट, संपत्ति की गुणवत्ता को मजबूत करने और एक ऐसे कैंपस का निर्माण करने पर केंद्रित है जो बड़े उपक्रमों और वैश्विक क्षमता वाले केंद्रों की उभऱती जरूरतों को किफायती लागत के आधार पर निरंतर पूरा करे।”

अल्फा अल्टरनेटिव्स के श्री कौशल बियानी ने कहा, “अल्फा अल्टरनेटिव्स के दीर्घकालीन मूल्य सृजन के दर्शन, कठोर जोखिम प्रबंधन और पूरे बाजार चक्रों में सतत निष्पादन की तर्ज पर हम एएसएफ इनसिग्निया टीम के साथ साझीदारी को लेकर गौरवान्वित हैं क्योंकि वे वृद्धि के अगले चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। हमें व्यापक स्तर के करीब 45 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले एक उच्च गुणवत्ता की कार्यालय संपत्ति में निवेश करते हुए खुशी है और हम श्री सराफ और एएसएफ इनसिग्निया टीम के साथ काम करके एएसएफ इनसिग्निया कांप्लेक्स को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम करेंगे। यह परियोजना गुणवत्ता और मूल्य का एक आकर्षक मिश्रण प्रस्तुत करती है और हम अग्रणी ऑफिस यूज़र्स के साथ गठबंधन को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि एएसएफ इनसिग्निया गुरुग्राम में एक भविष्योन्मुखी, एकीकृत कार्यालय परिसर के तौर पर उभर रही है।”

इस साझीदारी से पूर्व एएसएफ इनसिग्निया ने जेपी मॉर्गन के साथ संस्थागत गठबंधन किया था जिसने ढाई गुना रिटर्न दिया और यह दीर्घकालीन पूंजी निवेश के बल पर वृद्धि के एक नए चरण का प्रतीक है।

एएसएफ इनसिग्निया के किरायेदारों की प्रोफाइल ऐतिहासिक रूप से बड़े आकार के कार्यालय परिवेश की मांग को दर्शाती है। इससे पूर्व, स्मार्टवर्क्स एएसएफ कैंपस में 4.5 लाख वर्ग फुट जगह किराये पर ली थी। यह सौदा इस संपत्ति की व्यापकता और उपक्रमों की अपील का एक प्रमाण बना हुआ है।

स्मार्टवर्क्स के श्री नीतिश सारदा ने कहा, “एएसएफ इनसिग्निया एनसीआर के बेहतर नियोजित कार्यालय परिसरों में से एक है। यह परियोजना अपनी विस्तृत सुविधाओं की पेशकश, प्रथम वैश्विक सेवाओं के आधारभूत ढांचे, ग्रेड ए भवनों और विशाल खुली जगहों के कारण समग्र अनुभव की पेशकश करती है। एएसएफ के साथ स्मार्टवर्क्स की सक्रियता रणनीतिक और दीर्घकालीन है क्योंकि यह कैंपस बड़ी मात्रा में संपत्तिंयों का निर्माण संभालता है, आकर्षक मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण रीयल एस्टेस सॉल्यूशंस उपलब्ध कराता है और इसमें हमारी तत्काल और भावी विस्तार जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है।”

error: Content is protected !!