छात्राओं ने ब्रह्मानंद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद

श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय की छात्राओं ने ब्रह्मानंद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग एंड मेकअप आर्टिस्ट विभाग एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन अवसर छात्राओं द्वारा समाज सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। संस्थान की छात्राओं ने ब्रह्मानंद वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की सेवा की और मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

इस दौरान छात्राओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को भोजन कराया व फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पिछले जीवन के अनुभवों तथा वर्तमान समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की ।

इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी. लोढ़ा ने कहा कि इस सेवा कार्य से छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी, करुणा और मानवीय मूल्यों का भाव विकसित हुआ।

इस अवसर पर नोडल ऑफिसर छवि गरवाल, व्याख्याता रितु प्रजापति, नीलम खत्री सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

error: Content is protected !!