“मेरा भारत, मेरा वोट” थीम पर 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक हुए सम्मानित

अजमेर, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जिले में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन मेरा भारतमेरा वोट थीम के अंतर्गत गरिमामय रूप से किया गया। जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलाई गई तथा बच्चों के लिए मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में रोल पर्यवेक्षक एवं संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं पुनरीक्षण के लिए किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों का पूर्ण शुद्धता के साथ निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसमें बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता से पारदर्शिता बनी हुई है।

कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकबंधु ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मतदाताओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए एसआईआर के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ ईआरओ के रूप में ईआरओ एवं उपखंड अधिकारी किशनगढ़ श्री रजत यादव को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले एईआरओ के रूप में उपखंड अधिकारी सरवाड़ श्री सुभाष चंद्र हेमानीतहसीलदार किशनगढ़ श्री सज्जन सिंह लाटातहसीलदार अजमेर श्री ओम सिंह लखावततहसीलदार पीसांगन श्री भागीरथ चौधरीएईआरओ पुष्कर श्रीमती कीर्ति भारद्वाज तथा नायब तहसीलदार श्री ललित कुमार शर्मा को सम्मान प्रदान किया गया।

 जिला स्तरीय सर्वश्रेंष्ठ मतदाता साक्षरता क्लॅब कॉलेज श्रेणी में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालयअजमेर के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार बहरवाल एवं नोडल ईएलसी डॉ. भारती प्रकाश तथा श्री रतनलाल कंवरलाल पाटनी गल्र्स कॉलेजकिशनगढ़ के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र पाटनी एवं नोडल ईएलसी डॉ. राधा गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मतदाता साक्षरता क्लॅब स्कूल श्रेणी में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयनसीराबाद की प्रधानाचार्य श्रीमती सूरज देवी चौहान एवं ईएलसी नोडल श्री मनोज कुमार वर्मा तथा सेंट पीटर उच्च माध्यमिक विद्यालयराजोसी नसीराबाद की प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा रावत एवं ईएलसी नोडल श्री विक्रम रावत को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 इसी क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ सुपरवाइजर के रूप में किशनगढ़ के श्री विजय सोनीपुष्कर के श्री शांति लालअजमेर उत्तर के श्री राजेंद्र सिंह कसानाअजमेर दक्षिण के श्री जयचंद जांगीड़नसीराबाद के श्री श्रीराम तथा केकड़ी के श्री बालूराम धाकड़ को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ बीएलओ के रूप में किशनगढ़ के श्री बाबूलाल शर्मापुष्कर के श्री निर्मल चंडकअजमेर उत्तर के श्री सरोज गुलवंशीअजमेर दक्षिण की सुश्री छाया मौर्यनसीराबाद के श्री निरंजन स्वरूप कुमड़िया तथा केकड़ी के श्री प्रेम कुमार रेगर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 इसके अतिरिक्त सहायक बीएलओ एवं वालंटियर्स श्रेणी में श्री कमलेश वैष्णवश्रीमती ममता पाराशरश्री रीतेश जाटवश्री धर्मीचंद जैनश्रीमती नेहा मनवानी एवं श्रीमती रेखा गौड़ को सम्मानित किया गया। साथ ही ईआरओ कार्यालय कार्मिकोंआईटी एवं तकनीकी सहयोग से जुड़े कर्मचारियों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में श्री सुरेंद्र कुमारश्री सतीश कुमार सैनीश्री अमीन खानश्री नंद किशोर प्रजापतिश्री सुजेमाल चौधरीश्री योगेश वर्मा सहित अन्य शामिल रहे।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ज्योति ककवानीशहर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी सहित अन्य अधिकारीकर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!