हैप्पी गणतंत्र दिवस। देश खुशहाल होंगे।

भाईचारे के पौधे दिल में उगाएंगे
तब ही यह देश खुशहाल होंगे,
जब हिन्दू, मुसलमान एक होंगे
तब ही यह देश खुशहाल होंगे।
गिले-शिकवे सभी भुलाकर
एक दूसरे से गले मिलाकर
जब धर्म-मजहब का सम्मान करेंगे,
तब ही यह देश खुशहाल होंगे।
मंदिर के ढ़हाया जाने पर मुसलमान
मस्जिद के ढ़हाया जाने पर हिन्दू
जब मिलकर दुःख प्रकट करेंगे,
तब ही यह देश खुशहाल होंगे।
हिन्दू के मारे जाने पर मुसलमान
मुसलमान के मारे जाने पर हिन्दू
जब एक दूसरे के दर्द को बांटेंगे,
तब ही यह देश खुशहाल होंगे।
जाति-धर्म की बातों को त्याग कर
हिंसा नही, अहिंसा की राह में चलकर
जब मानवता के सुत्र में बंध जाएंगे
तब ही यह देश खुशहाल होंगे।
भाईचारे के पौधे दिल में उगाएंगे
तब ही यह देश खुशहाल होंगे,
जब हिन्दू, मुसलमान एक होंगे
तब ही यह देश खुशहाल होंगे।
रिटायर्ड हवलदार श्री गोपाल नेवार,’गणेश’,
सलुवा खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल। 
9832170390.
error: Content is protected !!