अजमेर नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन

पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में अजमेर नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस मुद्दे पर NSUI के ज़िलाध्यक्ष अंकित घारू ने कर्मचारियों की जायज़ मांगों का समर्थन किया।
 घारू ने कहा कि कम वेतन के बावजूद सफाई कर्मचारी सुबह तड़के उठकर शहर को स्वच्छ रखने का काम करते हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा समय पर वेतन न देना अन्यायपूर्ण और अमानवीय है।
उन्होंने मांग की कि लंबित वेतन तुरंत जारी किया जाए, वेतन कटौती बंद हो और कर्मचारियों को स्थायी व सम्मानजनक समाधान दिया जाए। कांग्रेस पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है।
अंकित घारू
ज़िलाध्यक्ष – NSUI अजमेर
error: Content is protected !!