अस्थायी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च

अजमेर नगर निगम के अस्थायी सफाई कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आज कर्मचारियों ने पुरानी नगर निगम बिल्डिंग से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर अजमेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस आंदोलन का नेतृत्व NSUI जिला अध्यक्ष अजमेर अंकित घारू के साथ सनी गोयर, मुकेश डेंडवाल, सूरज कलोसिया एवं विनोद गुजराती ने किया।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से उनका वेतन नहीं दिया गया है, वहीं नगर निगम द्वारा 26 मार्गों से सफाई कर्मचारियों को हटाने की साजिश की जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों का PF एवं ESI भी नहीं काटा जा रहा, जो उनके भविष्य के साथ अन्याय है।
इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष अंकित घारू ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि
“जो सफाई कर्मचारी सुबह 5 बजे उठकर, बिना नाश्ता किए, भूखे-प्यासे शहर को स्वच्छ रखने का काम करता है, उसे समय पर वेतन न मिलना बेहद निंदनीय है। सफाई कर्मचारी एक शिफ्ट का काम कर 10 बजे घर लौट जाता है, जबकि अधिकारी देर से राउंड करते हैं और कर्मचारियों को बार-बार बुलाया जाता है। यह सरासर अन्याय है।”
उन्होंने आगे कहा कि ठेकेदारों को समय पर वेतन भुगतान करना होगा, अन्यथा NSUI सफाई कर्मचारियों के हक और अधिकार की इस लड़ाई में मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।
यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक कर्मचारियों को उनका न्याय नहीं मिल जाता।
error: Content is protected !!