जीतो ब्यावर चैप्टर द्वारा आयोजित “संजोग” मैट्रिमोनी मीट का पोस्टर विमोचन

ब्यावर।
जीतो मैट्रिमोनी वर्टिकल के अंतर्गत जीतो ब्यावर चैप्टर द्वारा आयोजित किए जा रहे “संजोग – RDB JITO Matrimony Meet” के प्रथम पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर श्री कमल राम जी मीणा द्वारा किया गया। यह परिचय सम्मेलन रविवार, 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।
यह सम्मेलन 28 वर्ष से अधिक आयु के अविवाहित युवक-युवतियों, तलाकशुदा तथा विधवा/विधुर वर्ग के लिए ब्यावर सहित संपूर्ण राजस्थान स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज के पात्र युवक-युवतियों को उचित जीवनसाथी चयन का सशक्त मंच मिल सके।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मेट्रिमोनी कन्वीनर श्रीमती कमलेश बंट ने बताया कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा वैवाहिक रिश्तों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
जीतो मेट्रिमोनी चैप्टर के चेयरमैन श्री रतन प्रकाश जी कोठारी एवं चीफ सेक्रेटरी श्री सुभाष जी औसतवाल ने इस पहल को सामाजिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय बताया।
पोस्टर विमोचन अवसर पर राजस्थान जॉन सेक्रेटरी श्री यशवंत जी रांका, श्री नरेंद्र जी बांठीया, श्री प्रवीण जी मुथा, श्री विनय जी छलानी, श्री पंकज जी बंट, श्री विनोद जी नाहर,जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन  श्रीमती रेनू छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी श्रीमती जूली नाहटा एवं चैप्टर मैनेजर श्री अजय जी चौधरी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!