वैभव गहलोत व धर्मेंद्र राठौड़ का मुस्लिम प्रतिनिधियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

अजमेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के अजमेर आगमन पर मुस्लिम एकता मंच की ओर से मुस्लिम प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसी अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र राठौड़ का भी मुस्लिम प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में खादिम सैयद गुलजार चिश्ती ने दरगाह शरीफ की परंपरा के अनुसार वैभव गहलोत की दस्तारबंदी (पगड़ी) की, जबकि काज़ी मुनव्वर अली ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। धर्मेंद्र राठौड़ का भी मंच की ओर से माल्यार्पण और अभिनंदन कर स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में अजमेर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी।
इस मौके पर पूर्व पार्षद मुख्तार अहमद नवाब, ज़हिर कुरैशी, इफ्तिखार सिद्दीकी, हुमायूं खान, अकबर हुसैन, मोहम्मद आज़ाद, अहसान मिर्ज़ा, इमरान खान, सलमान खान, रईस सुलेमानी, आरिफ हुसैन, अमजद घोसी, सैय्यद मसूद मोइनी, अब्दुल नईम खान, हाजी रईस कुरैशी, अब्दुल सलाम, मोहम्मद इकबाल, रिजवान हुसैन, अज़ीज़ मुल्तानी, शाहनवाज लजवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। वैभव गहलोत और धर्मेंद्र राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अजमेर की साझी संस्कृति ही इसकी सबसे बड़ी पहचान है

नवाब हिदायत उल्ला

error: Content is protected !!