आज दिनांक 11 फरवरी – राजस्थान प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. सुनील लारा ने आज प्रस्तुत किये गये राज्य का बजट पूरी तरह से निराशाजनक, दिशाहीन और जनता के साथ छलावा बताया है। यह बजट विकास का नहीं, बल्कि केवल खोखले वादों और झूठे आंकड़ों का दस्तावेज है।
यह जानकारी देते हुए डॉ. सुनील लारा ने बताया कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है, लेकिन सरकार ने इन ज्वलंत मुद्दों पर ठोस समाधान देने के बजाय केवल कागजी घोषणाओं का सहारा लिया है। यह बजट युवाओं के सपनों पर प्रहार है और किसानों की उम्मीदों के साथ अन्याय है। सरकार ने न तो महंगाई कम करने का स्पष्ट रोडमैप दिया, न ही स्थायी रोजगार सृजन की ठोस योजना रखी। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी बजट केवल आंकड़ों की बाजीगरी तक सीमित है।
लारा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि यह बजट आम जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल है। प्रदेश की जनता अब भ्रमित नहीं होगी। वह जवाब मांगेगी और इस जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
लारा ने सरकार को आड़े हाथो लेते हुए यह कहा है कि सरकार जनता को गुमराह करना बंद करे और वास्तविक समस्याओं पर गंभीरता से काम करे।
(डॉ. सुनील लारा)
प्रदेश सचिव