मार्टिंडल ब्रिज से पूर्व यू-टर्न खुलने पर राहत

अब स्थायी ट्रैफिक सर्कल बनाकर व्यवस्था सुव्यवस्थित करने की मांग
विकास अग्रवाल

पीसीसी सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सीए विकास अग्रवाल एवं अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल ने केसरगंज मार्ग की ट्रैफिक समस्या पर पूर्व में की गई मांग पर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेकर मार्टिंडल ब्रिज से पूर्व बंद मार्ग को खोले जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनहित में आवश्यक कदम है, जिससे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों को अब अनावश्यक रूप से जीसीए सर्किल तक जाकर घूमना नहीं पड़ रहा और यातायात दबाव में तत्काल कमी आई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान व्यवस्था अभी केवल अस्थायी राहत है। मौके पर आड़े-तिरछे लगाए गए बैरिकेड्स के कारण वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यदि इसे व्यवस्थित रूप नहीं दिया गया तो पुनः अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती है।
अग्रवाल व गंगवाल ने मांग की कि संबंधित स्थान से अस्थायी बैरिकेड्स पूर्णतः हटाकर मार्ग को स्थायी रूप से यू-टर्न हेतु विकसित किया जाए तथा वहां एक सुव्यवस्थित छोटा ट्रैफिक सर्कल बनाया जाए। इससे यातायात सुरक्षित एवं सुचारू होगा, क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और भविष्य में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की अवधारणा के अनुरूप स्थायी और व्यवहारिक ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
— सीए विकास अग्रवाल
प्रदेश महामंत्री, पीसीसी सीए प्रकोष्ठ
मो: 9829535678
error: Content is protected !!