वर्द्धमान महाविद्यालय में महिंद्रा ग्रुप और सेंटम फाउंडेशन द्वारा विशेष रोजगार क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय ब्यावर में महिंद्रा ग्रुप और सेंटम फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे काबिल प्रोग्राम के तहत अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष रोजगार क्षमता वृद्धि हेतु 6 दिवसीय गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी.लोढ़ा ने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं को डिजिटल, सॉफ्ट स्किल्स और कार्यस्थल के लिए व्यावसायिक दक्षता, आत्मविश्वास और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान कर नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा ।

समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने बताया कि वर्द्धमान का उद्देश्य केवल छात्राओं को किताबी ज्ञान देना नहीं बल्कि आजीविका और सम्मान पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में छात्राओं को सशक्त बनाना है।

प्रशिक्षण में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं अंतिम वर्ष की छात्राएं उपस्थित रही तथा प्रशिक्षण के सफल आयोजन में बीसीए विभागाध्यक्ष नवीन देवड़ा का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!