महिला समिति द्वारा पेश किया जाने वाला सामूहिक घूमर रहेगा मुख्य आकर्षण
अजमेर, 27 फरवरी / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला शाखा अजमेर के तत्वाधान में होली के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य फाग महोत्सव को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं और इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है l संस्था अध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया की अध्यक्षता में संस्था के कोर ग्रुप की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्य क्रम की तैयारियों की समीक्षा की गयी l
संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने उत्सव को पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं गरिमामय स्वरूप देने का संकल्प लिया है । फाग महोत्सव में समाज की विभिन्न इकाइयों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ, फाग गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
महिला अध्यक्ष श्रीमती वर्षा फतेहपुरिया एवं महामंत्री श्रीमती अनीता बाल्दी ने बताया कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न घटक संगठनों की महिलाओं द्वारा सामूहिक घूमर नृत्य की अनुपम प्रस्तुति दी जाएगी, जो आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा ।
आयोजन समिति के शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि फाग महोत्सव में श्रीधाम वृंदावन के श्री कुंजबिहारीदास जी महाराज अपनी सुमधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा वृंदावन की महक और आशीर्वाद स्वरूप राधा वल्लभ मन्दिर वृंदावन से प्रातः वंदनीय श्री मोहित जी गोस्वामी द्वारा मन्दिर की प्रसादी स्वरूप गुलाल भेंट की है l जन जन तक निमंत्रण और कूपन वितरण के लिए संस्था पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है जो अपना कार्य बखूबी निभा रहे हैं l
प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में कालीचरण दास खंडेलवाल, पुखराज पहाड़िया, रमेश चंद्र अग्रवाल, रमाकांत बाल्दी, ओमप्रकाश मंगल, डॉ. राजेंद्र गोखरू अजीत अग्रवाल (सी ए), प्रदीप पाटनी, पवन जैन, डॉ. सुभाष महेश्वरी, सुभाष नवाल, हनुमान दयाल बंसल, श्रीमती मंजुला देवी (बाड़मेरी), अमित कुमार गुप्ता, रमेश चंद खंडेलवाल, सत्यनारायण भंसाली, आनंद प्रकाश गोयल एवं डॉ. सुधीर गुप्ता व डॉ सीमा गुप्ता उपस्थित रहेंगे । पूजा के यजमान भरत खंडेलवाल होंगे तथा महिला समिति को विशेष सहयोग मनीष वैश्य द्वारा प्रदान किया जा रहा है ।
आयोजकों ने वैश्य समाज के सभी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
उमेश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी है और सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से कर रहे हैं ।
आयोजन को लेकर आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में संस्था जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, महामन्त्री उमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, अशोक पंसारी, शिवशंकर हेड़ा, गिरधारीलाल मंगल, प्रदीप जैन पाटनी, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, हनुमान दयाल बंसल, आनंद प्रकाश गोयल, महेंद्र गुप्ता, सुभाष खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, सुरेश गोयल, प्रदीप बंसल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, दिनेश प्रणामी, भारत भूषण बंसल, गोविंद प्रसाद गर्ग, आलोक माहेश्वरी, आशीष जैसवाल, केशव अग्रवाल, नीरज गुप्ता, हिमांशु खंडेलवाल, हेमेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता, हरिप्रसाद अग्रवाल, श्रीमती वर्षा फतहपुरिया श्रीमती अनिता बाल्दी व श्रीमती मंजु मुरक्या आदि ने अपने विचार व्यक्त किये l
उमेश गर्ग
जिला महामंत्री
9829793705