अजमेर |राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए कार्यरत संस्था भगवान चित्रगुप्त राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ संगठन में श्री गजेन्द्र पंचोली को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेशाध्यक्ष (पुरुष प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है।
यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगंबर नाथ माथुर एवं कोर समिति द्वारा लिया गया। संस्था का पंजीकृत कार्यालय समस्तीपुर (बिहार) में स्थित है, जबकि इसका मुख्यालय नोएडा में संचालित है।
उल्लेखनीय है कि यह संगठन अखिल भारतीय स्तर पर कायस्थ समाज के सामाजिक समन्वय, युवा मार्गदर्शन, शिक्षा प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।
पुनर्नियुक्ति पर श्री गजेन्द्र पंचोली ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर संगठन की गतिविधियों को नई गति देंगे तथा समाज के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संगठनों — लायंस क्लब, महावीर इंटरनेशनल, ग्रैंड लॉज ऑफ इंडिया एवं मानवता फाउंडेशन — के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
बधाई देने वालों में कमल गंगवाल, विजय जैन पांड्या, अशोक जैन छाजेड़, लोकेश जैन सोजतिया, राजेन्द्र गांधी, गुंजन माथुर, शैलेन्द्र माथुर, नितिन ओहरी, अनिल लोढ़ा, जय करणा, डॉ. पी.के. शर्मा, के.के. गौड़, जी.के. माथुर, डी.पी. माथुर सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।
श्री पंचोली को बधाई देने का सिलसिला निरंतर जारी है तथा समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।