*आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 शिक्षक सम्मानित*

दिनांक 16 मार्च 2026 को आयुष्मान भारत कार्यक्रम एवं RKSK के अंतर्गत विधालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम (SHWP) में प्रखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 44 शिक्षकों को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्वास्थ्य) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार प्रखण्ड मुरौल के मध्य विद्यालय इटहा,द्वितीय पुरस्कार प्रखण्ड बंदरा के मध्य विद्यालय हारपुर एवं  तृतीय पुरस्कार प्रखण्ड मरवन के मध्य विद्यालय रेपुरा को प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री मनोज कुमार (Quality- शिक्षा) एवं श्री नीलेश कुमार (जिला समन्वयक C3) को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम  के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। विद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर द्वारा छात्रों को स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य तथा योग के प्रति जागरूक किया जाता है।
। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टर प्रशांत कुमार (DC RBSK Cum DCM) राज किरण कुमार (DDA) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
error: Content is protected !!