मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

दिनांक 18.03.2026 को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर की तिमाही बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री प्रेम रंजन ठाकुर सहित अजमेर मंडल के शाखाधिकारी तथा स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के प्रमुख/प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में दिसम्बर, 2025 को समाप्त तिमाही (01.10.25 से 31.12.25 तक) अवधि के दौरान मंडल पर हुई राजभाषा प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसंबंधित को राजभाषा के प्रयोग-प्रसार हेतु कार्यालयीन कार्य में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने एवं दैनिक कामकाज में राजभाषा संबंधी नियमों की अनुपालना करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अजमेर मंडल के ई-बुलेटिन ‘समाचारिका’ के 31वें अंक का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा के करकमलों द्वारा किया गया।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

error: Content is protected !!